Posts

Showing posts from March, 2022

मांस मनुष्य का भोजन नहीं! (Meat is not human food!)

Image
    वास्तव में शाकाहार हर प्राणी से प्रेम करना सिखाता है क्योंकि शाकाहारी व्यक्ति हिंसा नहीं करता और जो हिंसा नहीं करता उससे अन्य जीव जंतु भी प्रेम करते हैं।             इंसान जबसे इस दुनिया में आया है तब से उसके साथ एक चीज और आई है और वह है भूख। भूख ऐसी चीज है जो इंसान को कुछ भी करने के लिए मजबूर कर देती है। कई बार तो भूख का नाम लेकर इंसान वह सब कर जाता है जो उसे किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए। उन्हीं न करने योग्य कामों से एक है - मांसभक्षण। मांसाहारी किसी भी मासूम और बेजुबान जानवर को मारकर खा जाते हैं , लेकिन यह नैतिकता की दृष्टि से , मानवता की दृष्टि से और विज्ञान की दृष्टि से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। चलिए आइये देखते हैं , कैसे -            अगर संसार के सभी जीवों को देखा जाए तो उनमें मनुष्य ही सबसे श्रेष्ठ और क्रियाशील है। ईश्वर ने जो नेमतें और ताकतें इंसानों को दी हैं वे और किसी जीव - और किसी प्राणी को नहीं दी हैं